Connect with us

नैनीताल

आज रविवार 23 जुलाई 2023 को है नेशनल पैरेंट्स डे, क्या है इतिहास और महत्व

आज रविवार 23 जुलाई 2023 को है नेशनल पैरेंट्स डे, क्या है इतिहास और महत्व
सीएन, नैनीताल।
किसी ने सच ही कहा है भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकता इसलिए उसने माता पिता को बनाया, ताकि वो हर समय हमारे साथ रहे। हर साल जुलाई माह के चौथे रविवार को  नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष नेशनल पेरेंट्स डे 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन आप  अपने पेरेंट को उनकी पसंद की डिश बनाकर उन्हें लंच या डिनर पर स्पेशल सरप्राइज देंया फिर आप उन्हें  कहीं घूमाने के लिए ले जायें। इस दिन आप का कोई सामान उन्हें तोहफे में दे सकते हैं या फिर पसंद की कोई पुरानी मूवी लगाकर साथ में स्नैक पार्टी भी कर सकते है। यह दिन अपने माता पिता के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके सम्मान में मनाया जाता है। माता पिता बच्चों के लिए जो कर सकते हैं वो दुनिया में कोई नहीं कर सकता। जुलाई महीने में चौथे रविवार को पेरेंट्स डे के रूप में मनाया जाता है। नेशनल पेरेंट्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले 8 मई, 1973 को दक्षिण कोरिया में हुई थी। कोरिया में माता पिता के लिए सम्मान प्रकट करने के लिए और उनका आभार प्रकट करने के लिए 8 मई को मनाया जाता है। इसके बाद अमेरिका में 1994 में आधिकारिक रूप से नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाता है। कुछ देशों में अलग अलग डेट को मनाया जाता है। इस बार भारत में 23 जुलाई का  नेशनल पेरेंट्स डे मनाया जाएगा। हर देश में माता पिता का दर्जा भगवान के समान बताया गया है। भारतीय संस्कृति में माता पिता को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि मां के पैरों के नीचे जन्नत है। इस दिन अलग-अलग जगह और अलग-अलग देश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ये दिन माता पिता को खुशियां दिलाने और उनको एहसास दिलाने के लिए मनाया जाता है कि उनके बच्चे उन्हें कितना प्यार करते हैं। पैरेंट्स डे के दिन आप भी अपने माता पिता को खुश रखें। इस दिन को उनके साथ सेलिब्रेट करें। उन्हें बाहर कहीं रेस्टोरेंट में लेकर जाएं। उनके साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करें। आप कहीं बाहर घूमने के लिए फैमिली ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। माता पिता बचपन से लेकर आपके बड़े होने तक पूरा ख्याल रखते हैं, ऐसे उनके लिए इस दिन को आप स्पेशल बनाएं। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING