Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी मंडी में व्यापारियों ने किया मुख्य गेट बंद, धरना दिया

हल्द्वानी मंडी में व्यापारियों ने किया मुख्य गेट बंद, धरना दिया
सीएन, हल्द्वानी।
कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी में व्यापारियों ने हड़ताल करते हुए मंडी के गेट को बंद कर दिया है और मंडी समिति के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर व्यवहारिक नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए, कहा कि मंडी के अंदर 9 आर 6 आर को ऑनलाइन किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों को यह आश्वस्त किया था कि अभी ऑनलाइन व्यवस्था एक साल तक लागू नहीं की जाएगी, लेकिन मंडी प्रशासन इसको लागू कर रहा है, ऐसे में मंडी के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज व्यापारियों ने मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद कर दिया है और व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था को बंद करने की मांग की जा रही है। उनका मानना है की हल्द्वानी मंडी में कई आढ़तियों के पास ऑनलाइन व्यवस्था होना संभव नहीं है, लिहाजा ऑफलाइन ही किया जाएं, ताकि आढ़तियों और किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING