Connect with us

नैनीताल

हरेले पर्व पर वृक्षारोपण को अपने जीवन का आधार बनाने का संकल्प लें : भट्ट

सीएन, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट  ने लोक पर्व हरेले की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों से स्वच्छ पर्यावरण में अपना योगदान देने के लिए पौधारोपण करने की अपील की। श्री भट्ट ने कहा  कि आज स्वच्छ पर्यावरण मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण इसलिए हैं की वृक्षारोपण को अपने जीवन का आधार बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। शुद्ध हवा शुद्ध पानी और सामान्य वातावरण केवल वृक्षारोपण से ही संभव है इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भी वृक्षों का पर्यावरण के प्रति महत्व बताते हुए उन्हें  वृक्षारोपण को अपने जीवन में आधार बनाकर संकल्पबद्ध करना होगा। श्री भट्ट ने कहा कि रासायनिक कचरा भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है इसलिए प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो ऐसा सुनिश्चित करना सामूहिक दायित्व होना चाहिए। साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से हरेले पर्व के अवसर में वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने नैतिक दायित्व निभाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING