Connect with us

नैनीताल

पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट मछली पालन की अधिक संभावना : पुरूषोत्तम

सीएन, भीमताल। सचिव मस्त्य, पशुपालन डा. बीआरसी पुरूषोत्तम ने सोमवार को भीमताल मत्स्य प्रक्षेण का निरीक्षण किया। उन्होंने भीमताल झील में 20 हजार महाशीर, कामन कार्प, ग्रास कार्य मत्स्य का संचय किया। उन्होंने कहा कि ट्राउट और महाशीर स्थानीय मछलियाँ हैं जिनका व्यावसायिक महत्व है। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट प्रजाति की मछली पालन की अधिक संभावना के दृष्टिगत इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से क्लस्टर आधारित ट्राउट उत्पादन पर जोर है। इसके बेहतर परिणाम आए हैं
उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे रेखीय विभागो के साथ समन्वय बनाकर मत्स्य पालन से जोडे। जिससे उनकी आजीविका में बेहत्तर सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि काश्तकार को चिन्हित करते हुए समय पर ही बीज उपलब्ध कराने साथ ही भगोलिक परिस्थति के अनुसार ही तकनीकी सहयोग भी प्रदान करें। इस अवसर पर उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक संजय कुमार छिम्वाल, मत्स्य प्रभारी डॉ. विशाल दत्ता, मुकेश गिरी आदि उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING