नैनीताल
व्यापार मंडल बना गुलदस्ता टीम, नैनीताल का व्यापारी असुरक्षित व परेशान, बाहरी हावी : भूपाल कार्की
सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नगर पालिका के पूर्व पार्षद, व्यवसायी व शिव सेना नेता भूपाल कार्की ने कहा है कि वर्तमान सरकार में सबसे ज्यादा प्रभावित व्यापारी हुआ है, मुख्य रूप से छोटा व्यापारी पिछले कुछ दिनों से जहां गैस आपूर्ति और कमर्शियल सिलेंडर बिल्कुल प्रतिबंधित कर दिए गए हैं कई अनिताएं और भ्रष्टाचार का जन्म हो रहा है। यह शासन प्रशासन की नाकामी है। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना व्यापारियों को सहयोग करना शासन प्रशासन का काम है। शासन प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में असफल हो रहा है। छोटे व्यापारियों का कारोबार ठप कर क्या असामाजिक तत्वों से निजात दिलाई जा सकती है। बाहर से आये लोग हावी है। नैनीताल में बड़े-बड़े व्यापार मंडल है। नैनीताल का व्यापार मंडल भी शायद एक गुलदस्ता टीम बनकर रह गए हैं जिनका काम केवल अधिकारियों का स्वागत करने तक सीमित है। नैनीताल और पूरे प्रदेश देवभूमि के व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है किसी भी व्यापार मंडल ने अभी तक व्यापारियों के हित में कोई आवाज नहीं उठाई। 3 माह के पर्यटन सीजन और नैनीताल के व्यापार और स्थानीय लोगों के व्यापार और रोजगार को प्रभावित करने के लिए बाहर से उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगाते हुए और उत्तर प्रदेश से कई लोग नैनीताल आते हैं जिनका कोई भी सत्यापन और गैपिंग पीरियड 8 माह वह कहां थे, क्या कर रहे थे कोई सत्यापन नहीं है। सब कुछ कागजों की भेंट चढ़ा है। व्यवसाय में कुछ नहीं हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों के पास यह रोजगार के लिए आते हैं और साथ ही नशे का प्रचार, अराजकता, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ अराजकता करते हैं। जिनका सत्यापन ना ही प्रतिष्ठान स्वामी ने कराया है और ना ही यह स्वयं करते हैं।इनका सत्यापन अगर उनके ही घरों से और नजदीकी थानों से मंगाया जाए तो इनका अपराधिक इतिहास खुलकर सामने आएंगे। इसके.लिए पूर्ण रूप से पुलिस प्रशासन नाकाम है। इनका सत्यापन उनके गृह क्षेत्र से होना चाहिए साथ ही जब तक यह पूरे सत्यापन का और अपना चरित्र प्रमाण लेकर ना आए इनको नैनीताल क्या उत्तराखंड के किसी भी शहर में रोजगार से वंचित किया जाए जिससे कि स्थानीय युवाओं का हक दिया जाएऔर पलायन रोका जा सके।









































