नैनीताल
नैनीताल में युवा छायाकार स्व. अमित साह के छाया चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन
नैनीताल में युवा छायाकार स्व. अमित साह के छाया चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन
सीएन, नैनीताल। 18 सितंबर 2024 को लोकप्रिय और युवा छायाकार अमित साह जो असमय इस दुनिया को छोड़कर चले गए उनकी याद फोटोग्राफर आफ उत्तराखंड द्वारा उनके छाया चित्रों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शन आज 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी फ्रीमेसन हॉल मल्लीताल नैनीताल में होगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटोग्राफी में स्व. अमित साह के योगदान को दर्शाते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखना है ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। इसके आयोजन के लिए किसी भी सरकार, संस्था या व्यक्ति से कोई मदद नहीं ली गई है यह आयोजकों का पूर्ण रूप से व्यक्तिगत प्रयास है और इस तरह अमित को श्रद्धांजलि देना इसका मकसद है। स्मरण रहे की 18 सितंबर 2023 को अमित साह का असमय निधन हो गया था और इस वर्ष उनकी पहली बरसी पर यह आयोजन किया गया।

























































