Connect with us

उधम सिंह नगर

पिता के सामने बेटे की हत्या के मामले में छह को उम्रकैद

सीएन, काशीपुर। पिता के सामने बेटे की हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया। जज ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए एक-एक लाख रुपये का जुमार्ना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी है। 25 मई 2022 को ग्राम टांडा खेम केलाखेड़ा निवासी रमेश चंद्र ने बाजपुर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बेटा विशाल कंबोज अपने दोस्त गगन व विक्रमजीत के साथ बाजपुर गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुडिया तिराहे के पास शिवनगर महाराजपुर थाना स्वार रामपुर निवासी मानवदीप उर्फ मानव, शाहरुख, अरमान व जुनैद और घनसारा बाजपुर निवासी आसिफ, खमरिया बाजपुर निवासी रवि सैनी ने बेटे से मारपीट की। सूचना पर वह रिश्तेदार केलाखेड़ा निवासी नारायण चंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। उनके सामने हमलावरों ने बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने 26 मई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING