Connect with us

उत्तरकाशी

पुरोला घटना के बाद सीएम हुए सख्त, कहा-लव और लैंड जिहाद नहीं होगी बर्दाश्त

पुरोला घटना के बाद सीएम हुए सख्त, कहा-लव और लैंड जिहाद नहीं होगी बर्दाश्त
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तराखंड में लैंड और लव जिहाद लगातार मामले सामने आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कहीं से भी और लव जिहाद के मामले कोई भी शिकायत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह अपने दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर कई योजनाओं को सौगात भी दी जहां उन्होंने कहा कि जल्द ही टिहरी लेक डेवलपमेंट योजना धरातल पर उतरेगी। सीएम ने मिलेट योजना का भी शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ाने के लिए वह एप्पल व किवी मिशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले की तीन विधानसभाओं के विधायकों ने अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा।मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के मैदान में सरकारी स्टॉल का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने उत्तरकाशी को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING