Connect with us

शिक्षा

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय की परिनियमावली के प्रारूप को उच्च शिक्षा को सौंपा

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रथम बार निर्मित परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विधिवत एवं उचित माध्यम से सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत सिंह को सौंप दिया है। विश्वविद्यालय की इस परिनियमावली में विश्वविद्यालय से संबंधित नियम आदि समाहित हैं। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने परिनियमावली के संबंध में कहा कि यह विश्वविद्यालय की प्रथम आधिकारिक दस्तावेज है, जो संस्थान को शक्तियों, कार्यों, शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों के दायरे को परिभाषित करता है।  यह विश्वविद्यालय को संचालित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली के प्रारूप को हिंदी एवं अंग्रेजी में तैयार कर उच्च शिक्षा को अवलोकनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए डॉ रंजीत सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा को सौंप दिया गया है। कुलपति प्रो बिष्ट ने परिनियमावली के निर्माण के लिए पूर्व कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, विधि के वरिष्ठ आचार्य प्रो. डी के भट्ट के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अपना आभार जताया। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING