Connect with us

शिक्षा

डायट भीमताल में दो दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन का कुलपति प्रो. सतपाल ने किया शुभारंभ

सीएन, नैनीताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में 18 और 19 दिसंबर,2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट रहे। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. देव सिंह पोखरिया, सत्र अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा रहे। संस्थान के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने स्वागत किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कुमाऊनी भाषा के विद्वान भागीदारी करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट समापन सत्र में बतौर विशिष्ट अतिथि रूप में भागीदारी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीजी हेल्थ उत्तराखंड पर आरटीआई नियमों की अनदेखी के आरोप, सीडी व डीवीडी की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क व अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING