Connect with us

स्वास्थ्य

एशिया के 2 देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट

एशिया के 2 देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट
सीएन, नईदिल्ली।
कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर दुनिया वालों पर बरपने लगा है। पुरानी लहर का शोक खत्म हुआ भी नहीं था कि अब इसका नया वेरिएंट कई देशों में लोगों को संक्रमित करने लगा है। एशिया के कई देश इसमें शामिल हैं। हांगकांगए सिंगापुर और थाईलैंड में स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में भी भर्ती बढ़ रही है। हाल ही में भारत के अंदर भी इससे 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र में 20 मई को 53 एक्टिव केस की सूचना मिली थी। सिंगापुर व हांगकांग में कोरोना के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में भी अब डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस आंकड़े ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। सिंगापुर में जहां मामलों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं हांगकांग में सिर्फ एक सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। सिंगापुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 हो गई है। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस बीच भारत में भी तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं। 12 मई से अब तक कोरोना के 164 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल 257 सक्रिय कोविड मामले हो गए हैं। जिनमें केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे आगे हैं। इस मामले पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय का भी जवाब आया है। वहीं भारत में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल मामला कंट्रोल में है। बीते सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कि भारत में वर्तमान में कोविड-19 कंट्रोल में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 मई 2025 तक, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम आंकड़ा है।मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग सभी मामले हल्के हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम  के माध्यम से कोरोना सहित वायरल श्वसन बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत प्रणाली है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING