Connect with us

विधि

अधिवक्ता शिवांशु जोशी बने जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रेस सचिव

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को बार एसोसिएशन नैनीताल का प्रेस सचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया, जिसमें अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी गयी। एसोसिएशन ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को यह जिम्मेदारी एसोसिएशन के प्रति उनके समर्पण, उल्लेखनीय कार्यों और योगदान को देखते हुए सौंपी है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद सचिव दीपक रूवाली उपाध्यक्ष शंकर चौहान उप सचिव दीपक दत्त पांडेय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह तारा आर्या शशांक कुमार गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर्ष और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING