उत्तराखण्ड
डा. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान मिलने पर कूटा ने बधाई दी
सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डा. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने बधाई दी है। हिमालयी बुग्यालों पर शोध करने पर डॉ. नेगी को बुग्याल दिवस के अवसर पर वन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल. पर्यावरणविद डॉ अनिल जोशी तथा महानिदेशक यूकॉस्ट प्रॉफ दुर्गेश पंत ने प्रदान किया। डॉ नेगी पूर्व में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत रहे तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विषय से पीएचडी प्राप्त की। डॉ. नेगी के 85 शोध पत्र, 06 पुस्तकें 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित है। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डा। दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डा. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डा. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह ने डॉ. नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





















































