Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी में सीएम धामी व नैनीताल में काबिना मंत्री डा. रावत ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएन, हल्द्वानी/नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल नैनीताल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी जी ने हल्द्वानी स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। जबकि नैनीताल पंत पार्क में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हल्द्वानी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि *भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी उत्तराखण्ड की धरती के गौरव और हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जन्म अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ और उन्होंने अपनी प्रतिभा, त्याग और नेतृत्व से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाई।.स्वतंत्रता के बाद वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने और प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, कृषि एवं औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र की एकता-अखंडता को सुदृढ़ किया और हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित मूल्य, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण और विकास की प्रेरणा भी पंत जी के विचारों से ही मिलती है। राज्य सरकार उनके सपनों के उत्तराखण्ड को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने पंत  पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, पंत फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

नैनीताल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम मल्लीताल नैनीताल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पंडित पंत जी की  मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्र निर्माण में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने प्रभारी मंत्री जनपद अल्मोड़ा होने के नाते अल्मोड़ा में “पंडित गोविंद बल्लभ पन्त” जी का भव्य मंदिर, मूर्ति और स्मारक बनकर तैयार हो गया है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के पद को सुशोभित किया तथा उन्हें “भारत  रत्न” से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं को नशा करने के बदले दूध पीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और आगंतुकों को माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा दूध का वितरण किया गया और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विधायक, नैनीताल सरिता आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने कुमाऊं क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और किसानों, गरीबों एवं समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित  करते हुए कहा कि पंडित पंत ने हमारे क्षेत्र का नाम पूरे देश दुनिया में बढ़ाया। हम सौभाग्यशाली हैं कि उनके अथक प्रयासों से आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया, स्वतंत्रता आंदोलन चलाया और उसमें भागीदारी की। उन्होंने अल्मोड़ा के खुंट गांव से निकलकर देश की राजनीति में पहचान बनाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत द्वारा जहांगीर राजू, संपादक हिंदुस्तान, अमर, उजाला के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र पांडे, गिरीश रंजन तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दीपक वर्गली, भावना कांडपाल, डॉ नेहा साह, चंद्रशेखर जोशी, चंद्रा पंत और गिरीश रंजन तिवारी को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले खुर्पाताल निवासी नवल कुमार, कविता मेहरा को भी गोविंद बल्लभ पंत सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं गायन की प्रस्तुति कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा व दिनेश चंद्र आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक नारायण जयंतवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल, पूर्व सभासद दीपक बर्गली, पूरनं मेहरा, ललित भट्ट, दीपक कुमार भोला, पूरन सिंह, किशन सिंह रौतेला शासकीय अधिवक्ता, चंद्रशेखर रावत, गजाल कमाल, सपना बिष्ट, लता दफोटी, गीता उप्रेती, सुरेंद्र कुमार, मीनू बुधलाकोटी, राजू लाल, राजेश लाल, प्रदीप सहदेव, विक्की कुमार सहित जिला शिक्षा अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नैनीताल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING