Connect with us

उत्तराखण्ड

कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नव नियुक्त कुलपति व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 31 अगस्त 2026 को देहरादून में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार के साथ ही पूरे उत्तराखण्ड में हर्ष और गौरव का माहौल है। विशेष उपलब्धि यह है कि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड में कुलपति के रूप में ‘भारत गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति बने हैं।.शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय प्रो. बिष्ट ने अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ अनुसंधान, नवाचार, विद्यार्थी हित, अकादमिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास को निरंतर प्रोत्साहित किया है। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। सम्मान मिलने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. बिष्ट को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे दोनों विश्वविद्यालयो के साथ पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। शिक्षकों, कर्मचारीयो तथा विद्यार्थियों ने प्रो. बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ वुयाओ को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 5 सितंबर 2026 को है शिक्षक दिवस : शिक्षण विश्व का सबसे प्रभावशाली पेशा, शिक्षक का योगदान अमूल्य व पूज्य....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING