Connect with us

विधि

आज से 19 अक्टूबर तक चलेगा नैनीताल जनपद में 15 दिवसीय अभियान

आज से 19 अक्टूबर तक चलेगा नैनीताल जनपद में 15 दिवसीय अभियान
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुजाता सिंह के निर्देशों के क्रम में 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक जनपद में बालकों के अधिकारों के संरक्षण के विषय पर 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा जो कि नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज टू चिल्ड्रन एंड देयर प्रोटेक्शन योजना 2015, के क्रियान्वयन पर आधारित है। बालकों के अधिकारों के संरक्षण अभियान में शिक्षा विभाग, पुलिस, प्रशासन, समाज कल्याण आदि समस्त विभागों के द्वारा संयुक्त रूप चलाया जायेगा। जिसके माध्यम के बाल श्रम, बाल विवाह, बालकों की तस्करी, पोक्सो आदि अपराध एवं उनके दंड के संबंध में जागरूक किया जाएगा। अभियान की जागरूकता रैली, शिविर, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से की जाएगी साथ ही ऑब्जर्वेशन होम, शेल्टर होम में निवासरत बालकों को भी जागरूक किया जाएगा। अभियान में विद्यालय एवं ऑब्जर्वेशन होम आदि संस्थानों में स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान बालको के स्वस्थ परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड स्टेट लीगल एड सेल ऑन चाइल्ड राइट्स की स्थापना भी गढ़वाल हेतु जिला हरिद्वार में एवं कुमाऊ हेतु जिला उधम सिंह नगर में की गई है।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING