Connect with us

चम्पावत

स्थानांतरण पर सिविल जज को बार एसोसिएशन ने ​दी विदाई

स्थानांतरण पर सिविल जज को बार एसोसिएशन ने ​दी विदाई
सीएन, टनकपुर।
बार एसोसिएशन ने सिविल जज रजनीश मोहन के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। सिविल न्यायालय परिसर में पूर्णागिरी बार एसोसिशन की ओर से आयोजित विदाई समाराह में वक्ताओं ने सिविल जज रजनीश मोहन के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही बार को सहयोग प्रदान करने के लिए आभार जताया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सिविल जज रजनीश मोहन ने अपने अनुभवों को प्रकट करते हुए बार एसोसिएशन के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर एडवोकेट विनोद प्रकाश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला, जेसी पांडेय, विजय कुमार यादव, सचिव कमल गड़कोटी, अनुराग सक्सेना, अंबा दत्त गड़कोटी, एलडी नरियाल, केके खर्कवाल, प्रीति सक्सेना, बृजेश कुमार, त्रिभुवन सजवान, सुरेश चन्द आदि मौजूद रहे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING