Connect with us

विधि

जागरूकता शिविर में महिला उत्पीडन एवं लोक अदालत की जानकारी दी

जागरूकता शिविर में महिला उत्पीडन एवं लोक अदालत की जानकारी दी
सीएन, नैनीताल।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुजाता सिंह के तत्वावधान में नगर पालिका बैंकट हॉल भवाली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनमानस तथा छात्र.छात्राओं को एनडीपीसी एक्ट, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, महिला उत्पीडन एवं स्थायी लोक अदालत के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई, इसके साथ ही शिविर में साइबर अपराध एवं सड़क के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के साथ ही पुलिस विभाग, समाज कल्याण आदि उपस्थित थे। शिविर का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीतु आर्या द्वारा किया गया।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING