Connect with us

विधि

खुर्पाताल नैनीताल में विधिक जगरुकता शिविर का आयोजन

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल नैनीताल मे विधिक जगरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान नालसा बच्चो के मैत्रीपूर्ण  विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण अधिकार 2015,साइबर अपराध जैसे की एआई. टूल्स, लिंक्स, ओटीपी से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई  लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत ,छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवम सामाजिक दुष्प्रभाव,संबंधित दंडात्मक प्रावधान, किशोर न्याय बोर्ड, रिमांड, अरेस्ट, पॉश एक्ट आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर का संचालन पी एल वी आरती मेहरा द्वारा किया गया।।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING