Connect with us

विधि

गृह मंत्री के मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत से मिली जमानत

गृह मंत्री के मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत से मिली जमानत
-भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में फिजीकली  पेश हुए
सीएन, रायबरेली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर की  एमपी एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। गृह मंत्री अमित शाह के मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत ने जमानत दे दी है। कोर्ट में आज राहुल गांधी को पेश होना था। राहुल गांधी फिजीकली आज कोर्ट में पेश हुए। जहां पर उनको कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचेंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि रायबरेली, अमेठी की यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद कहा था। अब वह कह रहे हैं कि जब सीट फाइनल होगी तब वह शामिल होंगे। यात्रा शुरू की गई थी तब यह बताया गया था कि यह इंडिया गठबंधन की यात्रा है। देश को बचाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। अखिलेश यह तय करें कि वह लोकतंत्र बचाने के साथ हैं या नहीं। प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल न होने की वजह बताते हुए मीडिया प्रभारी ने कहा कि उनकी तबीयत सही न होने के कारण वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं हैं। राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत के साथ साथ जय राम नरेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी यात्रा भी शामिल होंगे। रायबरेली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार को यात्रा प्रतापगढ़ और अमेठी से होकर गुजरी थी। दोपहर 2 बजे न्याय यात्रा रायबरेली पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। साल 2018 में मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश न होने पर सुल्तानपुर सत्र न्यायालय की ओर से वारंट जारी कर दिया गया था। इसे लेकर आज एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी थी। सुनवाई के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सीपी राय ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में काफी उत्साह है।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING