Connect with us

विधि

मासिक लोक अदालत में कुल 291 मामलों का निस्तारण कर कुल रू. 22,51,750 वसूले

नैनीताल/हल्द्वानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माननीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह की अध्यक्षता मंे जिला मुख्यालय नैनीताल बाह्य न्यायालय रामनगर एवं हल्द्वानी में 24 जून को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल रमेश सिंह द्वारा 119 अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल मुब. 145600 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। ज्योत्सना अपर मुख्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय नैनीताल द्वारा 10 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर मुब. 18000 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। तनुजा कश्यप सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा 30 फौजदारी वादों का निस्तारण कर मुब. 31200 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सुश्री सुचिका गोयल प्रथम अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल द्वारा 13 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल मुब. 10500 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सुश्री आयशा फरहीन द्वितीय अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल द्वारा 20 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल मुब. 73700 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती ज्योति बाला सिविल जज (सीडि), न्यायालय रामनगर द्वारा 01 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। श्री अखलेश कुमार पाण्डे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 25 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर कुल मुब. 4500 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री मोहित महेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 38 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर मुब 80200 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री विशाल गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, न्यायालय हल्द्वानी द्वारा 16 फौजदारी वादों का निस्तारण कर मुब. 62600 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री रवि प्रकाश सिविल जज (सीडि), न्यायालय रामनगर द्वारा 19 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण कर मुब. 1825450 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सिद्वार्थ कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय रामनगर द्वारा 11 लघु अपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING