Connect with us

विधि

अल्मोड़ा में हरी झंडी दिखाकर तीन दिनी विधिक सेवा रथ का किया शुभारम्भ

अल्मोड़ा में हरी झंडी दिखाकर तीन दिनी विधिक सेवा रथ का किया शुभारम्भ
सीएन, अल्मोड़ा।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा रथ द्वारा अल्मोड़ा जिले में तीन दिवसीय जागरूकता शिविर व प्रचार प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा के निर्देशानुसार पैरा लीगल वालिटियर भावना तिवारी व नीता नेगी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा रथ का शुभारम्भ किया गया। विद्यार्थियों की जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई तथा पांडेखोला, स्यालीधार, कोसी बाजार, कठपुडिया, द्वारसों, मजखाली, गनियाधौली में आमजन मानस को विधिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी व ताड़ीखेत नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूकता हेतु विधिक सेवा रथ से विधिक जागरूकता, लोक अदालत से संबंधित वीडियो दिखाई गई।विधिक सेवा रथ में प्रथम दिवस पराविधिक स्वयंसेवक भावना तिवारी, नीता नेगी, हेमा लोहनी, मो. वसीम, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा से का. अरविन्द कुमार व उपेन्द्र सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्षेत्र, निशुल्क कानूनी सहायता तथा निशुल्क रूप से अधिवक्ता दिलाये जानेे, महिलाओं के अधिकार इत्यादि विषयों पर जागरूक कर सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तके वितरित कर प्रचार प्रसार किया गया।

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING