राष्ट्रीय
मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन जिलों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन जिलों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार
सीएन, इंफाल। पुलिस ने इम्फाल पूर्व के खुरई थौदम लीकइ इलाके से प्रतिबंधित कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक और सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व व थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों को थांगमेबंद व इम्फाल पश्चिम के किशाम्पत से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया पुलिस ने इम्फाल पूर्व के खुरई थौदम लीकइ इलाके से प्रतिबंधित कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक और सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी उग्रवादियों की आम जनता, सरकारी अधिकारियों, अस्पतालों, स्कूलों व पेट्रोल पंपों से जबरन वसूली करने में सीधे तौर पर संलिप्ता थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में थौबल जिले के संगैयुम्फाम से कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी ;पीडब्ल्यूजीद्ध के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और गोला.बारूद भी बरामद किया गया है।
