Connect with us

राजनीति

राजा नहीं फकीर था, हिमाचल की तकदीर था’ राजनीति के राजा ने जीता लोगों का दिल

नीव हिमाचल निर्माता परमार ने रखी और वीरभद्र ने उस नींव पर विकास का मजबूत ढांचा खड़ा किया
सीएन, शिमला।
राजनीति के राजा वीरभद्र सिंह को इस दुनिया को अलविदा कहे आज पूरा एक साल हो गया हैं. हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता और छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की आज पहली पुण्यतिथि है. राजा वीरभद्र सिंह के निधन को 1 साल पूरा हो गया है. उनकी पुण्यतिथि को कांग्रेस संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रही है. आज भी जब राजा साहब को याद किया जाता है तो हर हिमाचली की आंखे नम हो जाती हैं. हॉली लॉज की ओर से शिमला के गेयटी थियेटर में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा. जहां सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी. इसमें कोई दो रय नहीं कि इस पहाड़ी प्रदेश की नींव हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार ने रखी और वीरभद्र सिंह ने उस नींव पर विकास का मजबूत ढांचा खड़ा किया है. छह बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालना अपने आप में बड़ी बात है. लोकप्रिय नेता और छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई 2021 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. आठ जुलाई को सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली थी. वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल की राजनीति में उनका कद कितना बड़ा था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING