राष्ट्रीय
आज 23 दिसंबर को है किसान दिवस : भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का दिन
आज 23 दिसंबर को है किसान दिवस : भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का दिन
सीएन, नैनीताल। किसानों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। किसान ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। भारत देश और समाज में योगदान देने वाले सभी जिम्मेदार किसानों को सम्मानित करने हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस को भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन किसानों के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। राष्ट्रीय किसान दिवस भारतीय किसानों के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस पूरे भारत में लोकप्रिय रूप से मनाया जाता है। यह दिन भारत की अर्थव्यवस्था और समाज में किसानों के योगदान का सम्मान करता है। यह दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी है। चौधरी चरण सिंह किसानों के अधिकारों के उद्देश्य से नीतियों की वकालत करने वाले एक प्रमुख नेता थे। राष्ट्रीय किसान दिवस पर ऐसे कार्यक्रमों, चर्चाओं और पहलों के साथ मनाया जाता है जो कृषि और किसानों की भलाई पर जोर देते हैं। भारत के लगभग 50 प्रतिशत लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। किसान देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साल 2001 में सरकार ने चौधरी चरण सिंह के कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण में योगदान को मान्यता देने के लिए इस दिन को मनाना शुरू किया था। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। तब से हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों की भूमिका और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए देश भर में जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस भारत में हर साल 23 दिसंबर को भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। किसानों को भारत देश की रीढ़ माना जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस देश के किसानों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।राष्ट्रीय किसान दिवस 2024 थीम
किसी भी दिवस के सफल आयोजन के लिए एक विषय यानि थीम निर्धारित की जाती है हालांकि राष्ट्रीय किसान दिवस की थीम अभी जारी नहीं की गई है। राष्ट्रीय किसान दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन किसानों की बलिदान को पहचानने के लिए मनाया जाता है। यह दिन किसानों को उनकी उपज बढ़ाने के लिए सबसे उत्तम कृषि ज्ञान प्रदान करने पर जोर देता है। राष्ट्रीय किसान दिवस देश की अर्थव्यवस्था और विकास में किसानों के योगदान को पहचानने और सम्मान देने का कार्य करता है। यह दिन किसानों के अधिकारों और ग्रामीण विकास के समर्थक और भारत के 5 वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के महत्व को भी उजागर करता है। यह दिन कृषि के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह दिन चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के उत्थान के लिए किए गए अथक प्रयासों और नीतियों के लिए उनका सम्मान करता है। यह कृषि क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और उत्पादकता को भी प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।
