Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यावरण, प्रकृति की सबसे अनुपम देन है, शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, हरियाली और जैव विविधता, यह सब हमें विरासत में मिला है, और इसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने विशेष आशीर्वाद दिया है। हमारे पर्वत, वन, नदियाँ और विविध वन्य जीवन केवल हमारे राज्य की पहचान ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता की धरोहर हैं। अतः हमें चाहिए कि हम इनकी रक्षा के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें। आज जब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की हानि जैसी चुनौतियाँ हमारे सामने हैं, तब हमें सजग होकर वृक्षारोपण करना, प्लास्टिक का उपयोग बंद करना, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना, और अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना, छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाने होंगे। हम सभी का मिलकर किया गया प्रयास ही एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला रखेगा राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने पर्यावरण को बचाएंगे, संवारेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और सुंदर धरती छोड़कर जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING