राष्ट्रीय
अमेरिका-इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के दो युवकों की मौत
सीएन, दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। युवक दलीप सिंह नागौर जिले के खींवताना का रहने वाला था और क्रूड ऑयल कंपनी के एक शिप पर नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ओमान पोर्ट पर सुबह दलीप सिंह ड्यूटी कर रहा था। तभी ईरान की मिसाइल स्काईलाइट कंपनी के जहाज पर आकर गिरी। इस हमले में जहाज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बिहार के रहने वाले आशीष का शव मिल गया है। लेकिन, दलीप का शव अभी तक नहीं मिला है। जिस जहाज पर हमला हुआ, वह स्काईलाइट कंपनी का था। कंपनी के अनुसार हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। इस हमले में जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, राजस्थान के युवक सहित कैप्टन आशीष की मौत हो गई।






























