Connect with us

राजनीति

वोटिंग के बीच सीएम आतिशी के स्टाफ से 5 लाख कैश बरामद, आप ने बताया साजिश

वोटिंग के बीच सीएम आतिशी के स्टाफ से 5 लाख कैश बरामद, आप ने बताया साजिश
सीएन, नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव को गिरिकांड नगर इलाके में पांच लाख रुपये के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। भाजपा ने यह आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को खरीदने की साजिश रच रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के इन आरोपों का खंडन करते हुए साजिश करार दिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक युवक को एक कार के पास खड़ा देखा जा सकता है। कार में एक बैग में रुपये रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम गौरव है और वह आतिशी मार्लेना का पीए है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का पीए गिरी खंड नगर में पांच लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। कालकाजी में वोटरों को खरीदने की साजिश रची जा रही है। दिल्ली बीजेपी ने भी एक्स अकाउंट पर लिखा आतिशी मार्लेना का पीए पांच लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया। खुलेआम पैसे बटवा रही हैं मार्लेना जाए और दूसरे प्रदेश के लोगों को बुला रखा है अपनी विधानसभा में, और कल नौटंकी करने के लिए इल्ज़ाम लगा रही थीं कि कालका विधानसभा में बाहर के लोग क्यों हैं फिर ये कौन है। हार का डर साफ दिख रहा है आपियों को। दिल्ली की सीएम आतिशी ने विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING