नैनीताल
भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष छह फरवरी तक करेंगे कार्यकारिणी घोषित
सीएन, नैनीताल। भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की ओर से दिये गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। साथ ही मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन किया गया। गुरूवार को विधायक सरिता आर्य की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरिता आर्य व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पुरी निष्ठा से पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। बैठक में निर्णय हुआ कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष छह फरवरी तक अपनी-अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे। साथ ही बूथों और शक्तिकेन्द्रों का गठन कर पन्ना प्रमुख नियुक्त किये जायेंगे। नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भवाली अध्यक्ष पंकज अद्वैती, गरमपानी अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, बेतालघाट अध्यक्ष नंदी खुल्बे, नैनीताल मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, भवाली प्रभारी बहादुर नगदली, गरमपानी प्रभारी कुंदन चिलवाल, बेतालघाट प्रभारी रमेश सुयाल, भीमताल प्रभारी पुष्कर जोशी, चुनाव प्रभारी कमलेंदु सनवाल, शांति मेहरा, गोपाल रावत, रमेश सुयाल, विमला अधिकारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा जिलामंत्री प्रकाश आर्य, विमला अधिकारी, गजाला कमाल, भगवत रावत, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, तारा राणा, आरती बिष्ट, सोनू साह, कलावती असवाल, मीनू बुधलाकोटी, मोहित लाल साह, अरुण कुमार, अतुल पाल, विकी राठोर, विक्रम रावत, लता, संतोष कुमार, कंचन पंत, पान सिंह, राम सिंह गोसाई, खजान सिंह डंगवाल, बालम मेहरा, बहादुर रौतेला, आयुष भंडारी, केशव पंत, हेम बहुखंडी, संजय कुमार, मोहित आर्य, विवेक वर्मा, रोहित आर्य, विवेक शाह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन सभासद मोहन सिंह नेगी ने किया।