Connect with us

नैनीताल

भाजपा : तल्लीताल की पांच बूथ समितियों का कार्य विभाजन कर बूथ कमेटी का गठन

सीएन, नैनीताल। भाजपा शक्ति केन्द्र तल्लीताल की बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पांच बूथ समितियों का कार्य विभाजन कर बूथ कमेटी का गठन किया गया साथ ही राष्ट्रपति का अभिभाषण व नकल विरोधी कानून एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात बूथ अध्यक्षों का गठन किया गया। बूथ संख्या-107 में माया  बिष्ट, बूथ संख्या -109 में रचित तिवारी बूथ संख्या-1 10 में पंकज राठौर, बूथ संख्या-111 में आरती बिष्ट, बूथ संख्या-129 में नीमा रौतेला को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, शक्ति केन्द्र संयोजक  रीना मेहरा, शक्ति केन्द्र प्रभारी अरुण कुमार, मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बिष्ट, मंडल महामंत्री  मोहित साह, मण्डल मंत्री सोनू साह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, अरविंद पडियार, संजय साह, पंकज राठौर, रचित तिवारी, सोनू साह, राधा खोलिया, भावना पपने, चन्द्रशेखर ग्रेवाल  विक्रम राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा की रीति नीति से प्रेरित होकर नवनीत नेगी निवासी मॉल रोड ने अरुण कुमार के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING