राजनीति
भवाली पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती ने दावेदारी ठोकी
सीएन, भवाली। जनपद नैनीताल के भवाली पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती ने प्रबल दावेदारी ठोक दी है। हाईकोर्ट नैनीताल के अधिवक्ता पंकज ने कहा है कि यदि भाजपा से उन्हें मौका मिला तो वह भारी मतों से सीट पार्टी की झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि वह भवाली नगर क्षेत्र वासियों के सुख दुख के साथी हैं। समाज सेवक के रूप में हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े हुए। वह भारतीय जनता पार्टी से प्रबल दावेदार के रूप में पार्टी के सम्मुख अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मालूम हो कि पंकज 2012 में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, 2015 में युवा मोर्चा के महासचिव, 2022 में मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान में बाल्मीकि सभा भवाली के अध्यक्ष हैं।
