Connect with us

नैनीताल

भाजपा संगठन मंत्री बोलेः पार्टी के वैभव काल के पीछे है बड़ा त्याग व बलिदान

भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर पायलट बाबा आश्रम में शुरु

सीएन, नैनीताल। भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की शुरुवात हो गयी कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को प्रदेश संगठन महामंत्री अजय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गयी। यहां गेठिया स्थित पायलट बाबा आश्रम में प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुवे संगठन महामंत्री अजय ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व त्याग को याद करते हुवे कहा कि मुखर्जी ने देश में कांग्रेस द्वारा थोपे गये दो विधान दो प्रधान दो निशान को समाप्त करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दे दी कांग्रेस की तुष्टिकरण नीतियों से बचाने के लिये मुखर्जी ने जनांदोलन कर देश मे चेतना जगायी। ऐसे नीव के पत्थर बनकर विचार को जगाया। जिसके परिणाम स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। इसके साथ ही जनसंघ व भाजपा के विकास पर भी विस्तार से बताया। कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बड़ने के साथ ही नित नये आयाम स्थापित कर विश्व पटल पर सम्मान पा रहा है। इससे पहले संगठन महामंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पौधरोपण भी किया। वही दूसरे सत्र में केदार जोशी ने हमारा विचार हमारा परिवार व अंतिम सत्र को कुंदन परिहार ने संबोधित किया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख पूर्व जिलाध्यक्ष दवेंद्र ढेला महामंत्री कमल नयन जोशी प्रदीप जनोटी जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया बिना आर्य भावना मेहरा शांति मेहरा प्रकाश आर्य पुष्कर जोशी रंजन बर्गली मनोज भट्ट आनंद बिष्ट अरविंद पडियार विवेक साह संजय दुमका शिवांशु जोशी हरीश भट्ट योगेश रजवार प्रमोद तोलिया मोहन बिष्ट दयाकिशन पोखरिया भानु पंत जुगल मठपाल बालम मेहरा कंचन साह विश्वकेतु वैद्य भुवन जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING