Connect with us

राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की घटना पर निकाला कैंडल मार्च

सीएन, भीमताल।  भाजपा महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुवे मौन जुलूस व कैंडल मार्च निकाला यहा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा की नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकाल महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार महिला सुरक्षा पर पूरी तरह से विफल रही राज्य में कानून का नही गुंडों का राज हो गया है, वही जिला मंत्री सुनीता पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष जाया बोरा लीला जोशी हेमा पढ़ालनी मीनाक्षी आर्या दीपशिखा बिष्ट देवकी पांडेय गीता रावत भावना नौलियाँ राधा आर्या भावना पांडेय मोना सुयाल पांडेय राधा कुल्याल पुष्पा मेलकानी गोविंदी बबली गोस्वामी नीमा नेगी मंजू जोशी ममता दिया जागृति अंकिता पवार लता भट्ट मीनाक्षी भगत लता बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING