Connect with us

राजनीति

निकाय चुनाव : प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की की मांग

निकाय चुनाव : प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की की मांग
सीएन, भवाली।
भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है उनका आरोप है कि निकाय चुनाव में मंडल अध्यक्ष को टिकट न मिलने पर मण्डल अध्यक्ष ने उनके परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप लगाए आर्य ने कहा की पार्टी द्वारा उनका नाम घोषित करने के बाद से ही मण्डल अध्यक्ष ने उनके खिलाफ माहौल खड़ा किया उनके भाई, पत्नी, भतीजे और अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत माहौल तैयार किया और साजिश के तहत पार्टी को नुकसान पहुँचाया आर्य ने आरोप लगाया कि मण्डल अध्यक्ष ने उस बूथ पर पार्टी को हराया जहां वर्षों से भाजपा की जीत हो रही थी। उन्होंने पार्टी संगठन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और आंतरिक मतभेदों को बढ़ावा देते हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING