Connect with us

राजनीति

सीडीएस लोकनीति प्री पोल सर्वे :  बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती आर्थिक स्थिति मतदाताओं के लिए अहम

सीडीएस लोकनीति प्री पोल सर्वे :  बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती आर्थिक स्थिति मतदाताओं के लिए अहम
सीएन, नईदिल्ली।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किए गए सर्वे में सामने आया है कि आम चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दे अहम हैं। मतदाता इन्हीं मुद्दों पर वोटिंग कर सकते हैं। विपक्षी दल पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि राम मंदिर की लहर के चलते वह भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। ऐसे में यह सर्वे बीजेपी के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। सीडीएस लोकनीति प्री पोल सर्वे में सामने आया है कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती आर्थिक स्थिति मतदाताओं के लिए अहम हैं और इन्हीं मुद्दों पर वह मतदान कर सकते हैं। अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलाव का असर सबसे ज्यादा गरीब और मध्यवर्ग पर है, संपन्न वर्ग पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं है। सूचकांक दर्शाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था सही राह पर है, लेकिन मतदाता अपने ऊपर पड़ रहे असर को महसूस कर रहे हैं सर्वे में दो तिहाई से ज्यादा लोगों ने माना कि पहले की तुलना में अब नौकरी हासिल करना मुश्किल हो गया है। शहरी पुरुषों में इसकी संख्या ज्यादा है। तीन चौथाई लोग बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानते हैं। दो तिहाई लोग मानते हैं कि पिछले 5 साल में महंगाई बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों के गरीब लोग इससे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि शहर के मध्यम वर्ग और संपन्न वर्ग में इसका ज्यादा असर नहीं है। अधिकतर लोग महंगाई बढ़ने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानते हैं। 2019 की तुलना में ज्यादा लोग मानते हैं कि अब वह अपना खर्च निकालने के बाद बचत कर पाते हैंए लेकिन 50 फीसदी गरीब मानते हैं कि उन्हें अपना घर चलाने में परेशानी हो रही है। वहीं, मध्यम वर्ग या संपन्न वर्ग में ऐसे लोगों की संख्या कम है। 50 फीसदी लोग मानते हैं कि बेरोजगारी और महंगाई आगामी चुनाव में सबसे अहम मुद्दे होंगे 2019 में छह में से सिर्फ एक आदमी इन मुद्दों को अहमियत दे रहा थाए लेकिन 2024 में स्थिति बदल गई है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING