Connect with us

चम्पावत

धामी ने दिल्ली में रह रहे चम्पावत विस क्षेत्र के लोगों से उप चुनाव के लिए वोट मांगे

सीएन, नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य भाजपा नेताओं ने दिल्ली में रह रहे चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उप चुनाव के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जाकर वोट देने की अपील की। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि जब मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला और फिर कार्यकर्ताओं की बदौलत इतिहास बना, क्योंकि उत्तराखंड में कभी भी एक पार्टी लगातार दो बार सरकार नहीं बना पाई है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता चुनावी पर्यटन के लिए आए और चुनाव बाद चले गए, जनता सब पहचान चुकी थी। उन्होंने कहा कि 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का काम बाबा केदरनाथ धाम में व 250 करोड़ रुपये का काम बद्रीनाथ धाम में चल रहा है। ऋषिकेश से बद्रीनाथ का सफर सिर्फ छह घंटों का हो चुका है। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हमने 12 फरवरी 2022 को संकल्प लिया कि उत्तराखंड में एक समान कानून लाएंगे और हमने कर दिखाया। सबने इसके पीछे चुनाव को कारण बताया, लेकिन हम न्याय पर विश्वास करते हैं ना की तुष्टिकरण की राजनीति पर।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के पास आज ईमानदार नेतृत्व है। पुष्कर सिंह धामी ऐसे नेता हैं, जिन्हें आम जनता के दर्द का एहसास है। आम जनता चाहे वह युवा हो या फिर कोई भी वर्ग, उनके बीच एक साफ छवि के व्यक्तित्व के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने अपनी जगह बनाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज वहां भी रेलवे और सड़क पहुंचाई गई है, जिसकी कल्पना तक नहीं की गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए कहा कि जब एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है तो हर एक कार्यकर्ता के अंदर मुस्कुराहट आती है।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING