Connect with us

राजनीति

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु रणनीति पर विस्तार से विमर्श

सीएन, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की कठघरिया में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीट रामडी आनसिंह पनियाली से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु रणनीति पर विस्तार से विमर्श किया गया। इस बैठक में चुनाव प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। बेला तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद में रहते हुए पिछले 5 साल में 10 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं जिला पंचायत से और 4 करोड़ रुपये की योजनाएं अन्य विभागों से अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं। जिनमें सीसी सड़क मार्ग, पेयजल टैंक, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, सुरक्षा दीवार और ग्राम सभाओं में मंदिरों का सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। कोरोना जैसी विकट महामारी के दौरान भी अपने लोगों के लिए एक सुरक्षा दीवार बनकर खड़ी रही और आगे भी रहूंगी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, चुनाव प्रभारी प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत, चुनाव संयोजक प्रताप सिंह बोरा, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, अध्यक्ष सहकारी गन्ना समिति प्रताप सिंह तापी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल नयन जोशी, मंडल अध्यक्ष दीपक सनवाल, श्रीमती कंचन उप्रेती, जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका जीना, महेश शर्मा, कैलाश भगत, चन्दन किरौला, सुरेश तिवारी, श्रीमती रेखा आर्या, श्रीमती रेखा पाठक, विनोद निगल्टिया, श्री अक्षय सुयाल, प्रकाश पटवाल समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING