Connect with us

राजनीति

पहले राहुल की सदस्यता रद्द की अब कांग्रेस मुख्यालय में बुलडोजर चला

सीएन, नईदिल्ली। कोग्रेस। को हर तरफ से मुश्किलों ने घेर रखा है. एक तरफ राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणधीन मुख्यालय पर बुलडोजर से कार्रवाई हुई. PWD के बुलडोजर ने अतिक्रमण पर तोड़फोड़ कर डाली है.

कर्मियों का कहना है कि दफ्तर ने अतिक्रमण किया हुआ था. ऐसे में सीढ़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. दीन दयाल उपाध्याय रोड पर कांग्रेस के निर्माणाधीन हेडक्वार्टर की सीढ़ियां लोगों के लिए बने फुटपाथ पर आ रही थीं. इससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. PWD ने सर्वे के बाद यहां एंटी एंक्रोचमेंट अभियान को चलाकर इसे हटा लिया. इसी के तहत यहां पर तोड़फोड़ की गई.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक की  ‌बुझती लौ... बुझने से पहले फड़फड़ा रही भाजपा : खष्टी बिष्ट

पहले सदस्यता को रद्द की अब बुलडोजर चलायागौरतलब है कि आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया. गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था. इस मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई. आज उनकी संसद सदस्यता रद्द हो चुकी है. दरअसल राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे. राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से बुलडोजर की कार्रवाई को दोहरी मार की तरह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  आज 6 अप्रैल का राशिफल : मेष राशि के जातकों के इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, मनोबल बनाये रखें, कार्य विचार कर आगे बढ़े

हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ कि किसी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया हो. इससे पहले दीन दायल उपाध्याय मार्ग पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है. बस अंतर इतना है कि पार्टी ने खुद ही यहां पर अवैध निर्माण को हटा दिया था. AAP कांग्रेस का नया दफ्तर एकसाथ ही है. कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी ने भी PWD के आग्रह पर दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर बने केबिन को खुद ही तोड़ डाला था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने बेतालघाट के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण, लोगों की सुनी समस्याएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING