Connect with us

राजनीति

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामाणी आनसिंह पनियाली सीट से नामांकन किया

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। नैनीताल में नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामाणी आनसिंह पनियाली सीट से नामांकन किया। बेला तोलिया इस सीट से भाजपा की घोषित प्रत्याशी है। बेला तोलिया पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, एक बार फिर रामणी आनसिंह पनियाली सीट से मैदान में उतरी हैं। नामांकन के दौरान नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के तमाम नेताओं के साथ ही स्थानीय जनता मौजूद थी। बेला तोलिया ने कहा कि उनका पांच साल से अधिक समय का कार्यकाल उनकी जीत का आधार है। इस दौरान जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए गए।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING