Connect with us

राजनीति

चार दिन में ही बसपा प्रत्याशी भावना ने पार्टी छोड़ी, अब भाजपा की सदस्य बनने की तैयारी

सीएन, हरिद्वार। लोकसभा सीट हरिद्वार से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। भावना पांडे बीती 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। उसी दिन उन्हें हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि सोमवार को वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वह देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING