Connect with us

राजनीति

नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने राहुल गांधी को आतंकी कहे जाने की कड़ी निंदा की

सीएन, नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कांग्रेस के पूर्व नेता व अब भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यशपाल ने कहा कि जिस परिवार के दो सदस्य देश के लिए शहीद हुए उस परिवार के सदस्य व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा दिये गये निम्न स्तरीय बयान की कड़े शब्दों में निन्दा और भर्त्सना की जानी चाहिए। दुख की बात ये है कि जिनके दादा की जान आतंकवाद ने ली, उस व्यक्ति  को न तो आतंकवाद का मतलब पता और न ही उसी आतंकवाद के चलते दो प्रधानमंत्री खोने वाले गांधी परिवार की देश के प्रति समर्पण का कोई अंदाजा। इनके अवसरवाद और कृतघ्नता को देखते हुए इनके पूर्वज सरदार बेअंत सिंह की आत्मा कष्ट में होगी।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING