Connect with us

चम्पावत

सीएम नहीं आम आदमी बनकर पूरे क्षेत्र में घूमे विधायक पुष्कर सिंह धामी

सीएम नहीं आम आदमी बनकर पूरे क्षेत्र में घूमे विधायक पुष्कर सिंह धामी
सीएन, चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत भ्रमण पर हैं। ऐसे में शुक्रवार को सुबह-सबह सीएम धामी अपना बिस्तर छोड़ क्षेत्र के लोगों से मिलने के लिए सैर पर निकल पड़े। उन्होंने ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में बैठकर चाय की चुस्की ली। सीएम धामी ने सभी लोगों से मिलते हुए उनका हालचाल तो जाना ही साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा भी की। कुछ बच्चों ने भी इस दौरान सीएम धामी के सामने अपनी बातें रखीं और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी नागनाथ वार्ड होते हुए वहां पर पानी भर रही महिला से बातें करने लगे और पेयजल की स्थिति के बारे में जानने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पर भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने बाजार होते हुए गोरलचोड़ जाने का फैसला किया। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से बात की और उनका हालचाल जाना। पास में ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रैक्टिस कर रहे युवाओं से भी सीएम धामी ने बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। यह कहना लाजमी होगा कि पुष्कर सिंह धामी चंपावत भ्रमण पर एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक विधायक के तौर पर नजर आए।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING