Connect with us

राजनीति

धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा, आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा, आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ
सीएन, इंदौर
। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब चंद महीनों का समय बाकि है। इससे पहले दल बदल का दौर जारी है। इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व नेता दिनेश मल्हार कांग्रेस का दामन थामने जा रहें है। ऐसा माना जा रहा है कि आज दिनेश मल्हार पीसीसी चीफ कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। बता दें दिनेश मल्हार अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। सिंधिया समर्थक नेता अरविंद धाकड़ चकराना मार्च 2020 में दलबदल के दौरान सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। तत्कालीन उपचुनाव के समय पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने पर यहां पर हुए उपचुनाव में उन्होंने काम कियाए लेकिन उपचुनाव में जो वादे जनता से भाजपा ने किए थे उनके अनुरूप काम नहीं हुआ, ऐसे आरोप अरविंद धाकड़ चकराना ने पत्रकारों से चर्चा में लगाए। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सिंधिया समर्थक मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा पर भी अरविंद धाकड़ चकराना ने आरोप लगाते हुए कहा कि पोहरी में उन्होंने कोई काम नहीं किया। झूठ बोलकर वोट हासिल किए। पोहरी विधानसभा में उपचुनाव के लिए हमने उनके लिए वोट मांगे लेकिन वोट लेने के बाद जनता की कोई काम नहीं हुए। हालत यह है कि यहां तहसीलए नगर पंचायत सहित अन्य स्थान पर भ्रष्टाचार चल रहा है। विकास की कोई बात नहीं की जा रही। भाजपा जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजने वाले और जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ चकराना ने बताया कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूचना उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम को दे दी है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी अवगत कराया गया है। 

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING