Connect with us

जन मुद्दे

57 साल बाद रानीबाग में नया पुल बनकर तैयार

1965 में हुआ था रानीबाग में पुराने पुल का निर्माण
सीएन, हल्द्वानी।
कुमाऊं मंडल के पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है रानी बाग में बन रहे नया पुल अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है।अब लोगो को रानीबाग में घण्टो पुल पार करने को इंतजार नही करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे इंतजार के बाद अब रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊ की जनता के लिए खुलने जा रहा है कुमाऊ की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ जल्द मिलेगा। जानकारी मिल रही है कि 15 अगस्त को पुल का ट्रायल हो सकता है जिसके बाद पुल जनता को समर्पित किया जाएगा। पुल बनने के बाद यात्रियों का समय बचने के साथ जाम की समस्या से भी नही जूझना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक लोनिवि ने पुल जोड़ दिया है। कुमाऊ और भाबर को जोड़ने वाले पुल को 7 करोड़ 17 लाख की लागत से तैयार किया गया है। निर्माण कार्य अपनी समायवधि तक पूर्ण हो गया है। 294 टन का पुल निर्माण कार्य हिलवेज कंपनी ने अपने ऋषिकेश स्थित इंजीनियरिंग वर्कशाप में तैयार किया था। सबसे पहले पुल का आधा पार्ट तैयार कर रानीबाग पहुँच गया था। लोकनिवि विभाग ने अप्रैल 2022 तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। जानकारी के मुताबिक अब 15 अगस्त के बाद पुल जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। अब जल्द कुमाऊ की जनता को पुल के लिए लंबा इंतजार नही करना पड़ेगा। 15 अगस्त को ट्रायल के बाद खोल दिया जाएगा। कंपनी ने पुल जोड़ दिया है। आपको बता दे रानीबाग में पुराने पुल का निर्माण 1965 में हुआ था। 57 साल बाद कुमाऊ की लाखो की जनता को इसका लाभ मिलने जा रहा है। अब पुल में घंटो जाम की समस्या से परेशान नही होना पड़ेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING