Connect with us

जन मुद्दे

सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री से उनकी धर्मपत्नी ने मुलाकात की

सीएन, देहरादून। शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ काबीना मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को मंत्री जोशी के समक्ष रखा। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दूरभाष पर नगर आयुक्त देहरादून से वार्ता कर प्रकरण को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वशन देते हुए प्रकरण में जल्द समस्या के समाधान की बात कही। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा, उपाध्यक्ष निर्मला जोशी, विनोद उनियाल, बृजलेश गुप्ता, सुधीर वर्मा, कर्नल मल्हास, महेश आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING