Connect with us

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड : आठ दिनों से लापता चार वर्षीय मासूम मयंक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला


सीएन, रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक अगस्त्यमुनि के बाड़व गांव से बीते आठ दिनों से लापता चार वर्षीय मासूम मयंक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर माण सेमार मल्ला में मिला। जंगल गई महिलाओं को बच्चे का शव दिखा जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हालांकि शव पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। किसी जंगली जानवर ने बच्चे के शव को नुकसान नहीं पहुंचाया। ऐसे में बच्चे की मौत संदिग्ध लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। बीते 4 अप्रैल को मयंक की मां जंगल गई थी और पीछे-पीछे वह भी घर से निकल गया और इसके बाद लापता हो गया। पिछले आठ दिनों से ग्रामीण, वन विभाग, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार उसकी खोज कर रही थीं। सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से भी आसपास के क्षेत्रों को खंगाला गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। ग्राम प्रधान अंजना देवी ने बताया कि रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं घास लेने जंगल की ओर गई थीं तभी उन्हें मासूम का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अगस्त्यमुनि कोतवाली प्रभारी गुमान सिंह नेगी ने बताया कि शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला है। शव नीला पड़ा हुआ था। किसी जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हुई हो ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का खुलासा हो पाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उधर, मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां मनीषा देवी और पिता विजय लाल गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रबल प्रताप यादव: लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंची, वकील के भेष में पहुंचकर हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in रुद्रप्रयाग

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING