Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में अब बकरों की बलि को बनेगा स्लाटर हाउस

कोर्ट के आदेशों का भी अनुपालन होगा व लोगों की धार्मिक परंपराओं का भी आदर होगा : नितिन
सीएन, नैनीताल।
नंदा देवी महोत्सव में अब आगामी वर्षों में बकरों की बलि दी जा सकेगी। लेकिन यह बलि मंदिर परिसर से अलहदा बकरों की मंदिर में पूजन के बाद स्लाटर हाउस में दी जा सकेगी। स्लाटर हाउस निर्माण के लिए प्रशासन ने एसडीएम की अध्यक्षता के एक कमेटी का गठन करते हुए भूमि चयन के आदेश जारी किये है। यहां बता दें कि हाई कोर्ट के आदेशों के बाद बीते कई वर्षों से मंदिर परिसर व आसपास बकरों की बलि देने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अब तक नंदा देवी महोत्सव के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से पंजीकरण के बाद बकरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के जवानों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में ले जाता था। जहां उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद भक्त जन बकरों को घरों में ले जाकर बकरों की बलि देते थे। इस वर्ष महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल की अध्यक्षता में राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की एक बैठक में स्लाटर हाउस के लिए पूर्ण सहमति बनी थी। इधर जिलाधिकारी ने नैनीताल में पशुबलि के लिए स्लाटर हाउस निर्माण के लिए भूमि चयन को एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम सदर को बनाया गया है। जबकि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ईओ नगर पालिका, जिला अभिहित अधिकारी खाद्य अधिकारी नैनीताल को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कमेटी को स्लाटर हाउस के लिए भूमि या भवन का चयन कर एक माह में अपनी आख्या उपलब्ध करायेगी। मालूम हो की 2010 में गौरी मौलेखी ने पशु अत्याचार निवारण को लेकर हाई कोर्ट में बलि पर प्रतिबंध लगाने को याचिका दायर की थी। 2016 में नैनीताल हाई कोर्ट ने मंदिर परिसर में पशु बलि पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। जिसका लोगों ने भारी विरोध भी किया था। इसके बाद नंदा महोत्सव के दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में बलि पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद नंदा देवी महोत्सव के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से पंजीकरण के बाद बकरों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के जवानों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में ले जाता था। जहां उनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद भक्त जन बकरों को घरों में ले जाकर बकरों की बलि देते थे। इधर हाई कोर्ट के अधिवक्ता नितिन कार्की ने नंदा देवी महोत्सव के दौरान बकरों की बलि के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थाई स्लाटर हाउस निर्माण के लिए कमेटी गठन करने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे जहां हाई कोर्ट के आदेशों का भी अनुपालन होगा वहीं लोगों की धार्मिक परंपराओं का भी आदर हो सकेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING