Connect with us

नैनीताल

राष्ट्रपति के नैनीताल में 3 और 4 नवंबर को भ्रमण एवं प्रवास को लेकर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान किया जारी

सीएन, हल्द्वानी/नैनीताल। भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जनपद नैनीताल में 3 और 4 नवंबर 2025 को होने वाले दो दिवसीय भ्रमण एवं प्रवास के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एसएसपी के अनुसार 3 नवंबर 2025 को ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक निम्न प्रकार रहेगी। हल्द्वानी से नैनीताल व हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन कालाढूंगी-रामनगर मार्ग से भेजे जाएंगे। नैनीताल से रामनगर–काशीपुर–बाजपुर की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी होते हुए, जबकि नैनीताल से हल्द्वानी/लालकुंआ की ओर जाने वाले वाहन भवाली–भीमताल मार्ग से भेजे जाएंगे। भवाली-भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहन भी भीमताल मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। 4 नवंबर 2025 को ट्रैफिक व्यवस्था, सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक निम्न प्रकार रहेगी। हल्द्वानी से नैनीताल, नैनीताल से भवाली तथा हल्द्वानी से भीमताल/भवाली मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। अल्मोड़ा, बागेश्वर व पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन क्वारब पुल से रामगढ़–खुटानी–भीमताल मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। रानीखेत की ओर से आने वाले वाहनों को खैरना पुल से क्वारब–रामगढ़–खुटानी–भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा। पिथौरागढ़/चम्पावत से आने वाले वाहन धारी–खुटानी–भीमताल मार्ग से गुजरेंगे। राष्ट्रपति के नैनीताल से हल्द्वानी आगमन के दौरान, हल्द्वानी–काठगोदाम क्षेत्र से पर्वतीय इलाकों को जाने वाले वाहनों को तिकोनिया पर रोका जाएगा। अत्यावश्यक परिस्थितियों में अल्मोड़ा व बागेश्वर जाने वाले वाहन कालाढूंगी-रामनगर मार्ग से और पिथौरागढ़/चम्पावत की ओर जाने वाले वाहन टनकपुर मार्ग से भेजे जाएंगे। नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि नागरिक ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के 775 गांवों की आस्था का केंद्र है देवीधुरा का पाषाण युद्ध, पुरातन स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना होंगी मेले की व्यवस्थाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING