Connect with us

स्वास्थ्य

ज्योलीकोट में दूषित पानी से बीमार हुए अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात करने पहुंचे वरिष्ठ नेता हेम आर्य

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पेयजल को लेकर स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र में पीलिया, डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार और पेट संबंधी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार ज्योलिकोट क्षेत्र में 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आ चुके हैं और कई मरीजों को हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली और दिल्ली के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने ज्योलिकोट क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर लगाने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पेयजल को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। जल संस्थान द्वारा पानी के स्रोतों और टैंकों की सफाई तथा जलापूर्ति व्यवस्था में बदलाव किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसी बीच आज भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य हल्द्वानी पहुंचे और दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हेम आर्य ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और बीमारी की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए। वही हेम आर्य ने अग्रवाल हॉस्पिटल में जाकर देवेश पाल एव उनके भाई से भी मुलाकात की जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले दुर्घटना में वो घायल हो गए थे। ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में लगातार सामने आ रहे बीमारी के मामलों के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लगातार वर्षा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर, मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय, ग्रामीण सड़कों से मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING