Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। आज दो अक्टूबर. को नैनीताल मंडल मुख्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। नैनीताल में सुबह विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभाफेरी निकाली। उधर हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त / सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में व देश को परतंत्रता से मुक्त कराने में दोनों महान विभूतियों की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी विचारधारा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का उद्घोष आज भी हर भारतीय को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर आयुक्त कैम्प कार्यालय के सभी कार्मिकों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं नैनीताल में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है। वहीं शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और त्याग देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा है। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपनी कार्यशैली विशिष्ट एवं अनुकरणीय बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी उनके त्याग और बलिदान की ऋणी हैइसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने खादी भवन, मल्लीताल में चरखा चलाकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. सरस्वती खेतवाल, तहसीलदार अक्षय भट्ट, ईओ रोहिताश सिंह, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING